Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा Shani Dev will remain in retrograde state till 23rd October. Chances of profit in career and business for three zodiac signs
आगराटॉप न्यूज़

Shani Dev will remain in retrograde state till 23rd October. Chances of profit in career and business for three zodiac signs

139

आगरालीक्स…23 अक्टूबर तक वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे शनिदेव. तीन राशि जातकों को करियर और व्यापार में धनलाभ के आसार

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब भी कोई ग्रह किसी राशि में परिवर्तन करता है तो उसका सीधा असर मानव जीन पर पड़ता है. साथ ही यह गोचर परिवर्तन का प्रभाव किसी के लिए शुभ होता है तो किसी के लिए अशुभ. ग्रहों के न्यायाधीश शनि ग्रह 13 जुलाई से मकर राशि में वक्री हो चुके हैं. वो यहां 23 अक्टूबर तक वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे. इसका प्रभाव यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है. ये हैं तीन राशि

मेष राशि — आपकी गोचर कुंडली से शनि ग्रह दशम स्थान में हुए हैं, जिसे कर्मक्षेत्र और जॉब का भाव कहा जाता है. इसलिए इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. साथ ही इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। व्यापार में आपको इस दौरान अच्छा मुनाफा हो सकता है. साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा। जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी वाहवाही हो सकती है. बॉस का आपको साथ मिल सकता है. साथ ही इस समय आपको राजनीति में भी सक्सेस मिल सकती है. आप लोग इस समय एक नीली उपरत्न धारण कर सकते हैं. जो आपके लिए लाबकारी साबित हो सकता है.

धनु राशि — आपकी गोचर कुंडली से शनि देव दूसरे स्थान में वक्री हुए हैं. जिसे जिसको धन और वाणी का भाव कहा जाता है. इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है. साथ ही आपको इस दौरान अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है. वहीं जिन लोगों का कार्यक्षेत्र वाणी से संबंधित से संबंधित है. उन लोगों के लिए समय शुभ साबित होने वाला है. वहीं वाहन और जमीन, जायदाद के क्रय- विक्रय के लिए समय अनुकूल है. मतलब लाभ हो सकता है. वहीं अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको इस दौरान सक्सेस मिल सकती है. अगर आपका व्यापार गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको इस दौरान विशेष धनलाभ हो सकता है. आप लोग एक पुखराज रत्न धारण कर सकते हैं. जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है.

मीन राशि: आप लोगों के 13 जुलाई से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं. क्योंकि आपकी राशि से शनि देव 11वें स्थान में वक्री हुए हैं. जिसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है. इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत भी बनने से आप लोग धन कमाएंगे. इस दौरान कारोबार में नए संबंध बन सकते हैं. वहीं आप व्यापार में नई डील फाइनल कर सकते हैं. जिससे आपको भविष्य में अच्छा धनलाभ हो सकता है. साथ ही बिजनेस में मुनाफा अच्छा होगा. वहीं अगर आपका कारोबार या करियर शनि और गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको यह समय शुभ फलदायी साबित हो सकता है. इस समय आप लोग एक पुखराज धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Women and children in Agra aware about climate change…#agranews

आगरालीक्स…पौधे लगाएँ, पानी व्यर्थ न बहाएँ, वाहन और एसी जरूरत पड़ने पर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Ice prices have risen amidst the scorching heat in Agra

आगरालीक्स…बेतहाशा गर्मी में बर्फ भी महंगी हो गई है, इसका असर जूस,...

आगरा

Agra Live News: ‘Gandhar Valay Vidhan’ commenced at the Shanti Sabhagar in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के शांति सभागार में शुरू हुआ गणधर वलय विधान. पहले दिन...

आगरा

Agra Live News: Metro services to ISBT in Agra are set to launch soon; preparations are in the final stages…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जल्द आईएसबीटी तक शुरू होने जा रही है मेट्रो. तैयारियां...

error: Content is protected !!