आगरालीक्स…स्कूल जाने पर बेटी को परेशान करते थे युवक. पिता ने विरोध किया तो आरोपियों ने पिता को जमकर पीटा और उसका सिर फोड़ दिया.
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में शोहदों द्वारा युवती के पिता पर जानलेवा हमला करने और घायल करने का मामला सामने आया है. घायल हुए युवती के पिता ने आरोपियों के खिलाु थाने में तहरीर दी है. पुलिस मामले को दर्ज कर जांच कर रही है.

ये है पूरा मामला
मामला फरिहा थाना क्षेत्र का है. यहां के गांव कोरारी सरहद में रहने वाली एक युवती मुस्तफाबाद स्कूल में पढ़ने जाती है. छात्रा की शिकायत थी कि आने जाने के दौरान कुछ लड़के उस पर छींटाकशी करते थे और आते जाते समय उसे परेशान किया करते थे. इसके कारण छात्रा खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी और उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी. छात्रा के पिता ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने छात्रा के पिता पर ही हमला बोल दिया और उनका सिर फोड़ दिया. छात्रा के पिता ने कार्रवाई करने के लिए पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.