आगरालीक्स…देश, प्रदेश में आज की प्रमुख खबरें आगरालीक्स पर पढ़ें सिर्फ एक क्लिक पर. सोनाली फोगाट की मौत, राजू श्रीवास्तव की सेहत, राजनीति, खेल, सरकारी योजनाओं पर आज का अपडेट पढ़े
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई राजोरी व पुंछ जिलों में आतंकवाद को बढ़ाने और इसे दोबारा जीवित करने का प्रयास कर रही है। पिछले कुछ महीनों से इन दोनों जिलों में आतंकी हमलों, एलओसी पर घुसपैठ और फिदायीन हमले तेजी से बढ़े हैं। सेना और पुलिस के रिटायर अफसरों का मानना है कि पाकिस्तान को लग रहा है कि कश्मीर में आतंकवाद दम तोड़ रहा है। वहां के लोग अब आतंकियों के साथ नहीं दे रहे। पाकिस्तान जम्मू में आतंकी गतिविधियां बढ़ा कर यह साबित करना चाहता है कि कश्मीर के लोग ही नहीं, बल्कि जम्मू के लोग भी भारत के खिलाफ हैं।
बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर हर कोई परेशान था। बीते कई दिनों से बेहोश राजू की सलामती के लिए देशभर में दुआओं का दौर जारी था। इसी बीच गुरुवार को लंबे समय बाद कॉमेडियन से जुड़ी एक खुशखबरी सामने आई। 15 दिन बाद आखिरकार राजू ने अपनी आंखे खोली। उनके होश में आने की खबर सुनते ही हर कोई खुशी से झूम उठा। लंबे समय से जारी प्रार्थनाओं का असर दिखने लगा है और अब कॉमेडियन की तबीयत में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
मुरादाबाद के गलशहीद में एक घर में आग लगने से दो महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई है। सात लोगों को बचाया गया है। गलशहीद थाना क्षेत्र के लगड़े की पुलिया में इरशाद का पांच मंजिला घर है। इस घर में अमरुद्दीन अपने परिवार के साथ तीसरी मंजिल में रहता था। रात आठ बजे अचानक घर के पहले तल में आग लग गई। इस हादसे में सास समर जंहा, बहू शमा, बेटी नाफिया, बेटा इबाद की जलकर मृत्यु हो गई।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत UP सरकार द्वारा आवंटित राशन का कार्डधारकों को अब भुगतान करना होगा। जुलाई माह का राशन वितरण 25 से 31 अगस्त के बीच बांटा जाएगा जिसके तहत लाभार्थियों को गेहूं दो रुपये तथा चावल तीन रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाएगा। हालांकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में अभी मुफ्त में ही राशन बांटा जाएगा।
निलंबित भाजपा नेता राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। विवादित टिप्पणी के बाद उनका जोरदार विरोध हो रहा था। हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, भाजपा के निलंबित नेता टी राजा सिंह को पीडी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ दर्ज 101 आपराधिक मामलों में से वह 18 सांप्रदायिक अपराधों में शामिल थे। मंगलहाट पुलिस ने उस पर पीडी के आदेश को अमल में लाया। उन्हें सेंट्रल जेल, चेरियापल्ली में बंद किया जा रहा है।
मशहूर फिल्ममेकर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर सावन कुमार टाक का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। सावन की हालत पिछले कई दिनों से नाजुक थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार सुबह हालत बिगड़ने पर उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया, जहां शाम करीब 4ः15 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
हरियाणा BJP की नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े मामले में गुरुवार को गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। सोनाली के भाई रिंकू ढाका की शिकायत पर सोनाली के PA सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनाली के शव का गुरुवार दोपहर गोवा में पोस्टमॉर्टम किया गया। वह 23 अगस्त की सुबह गोवा के एक रिसॉर्ट में मृत मिली थीं। सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। जीजा अमन पूनिया ने बताया कि पोस्टमॉर्टम होने के बाद सुधीर और सुखविंदर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत FIR दर्ज की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह 10:30 बजे मेरठ में पुलिस लाइन में पहुंच जाएंगे। कमिश्नरी सभागार में उनके सामने हर घर तिरंगा, गन्ना भुगतान समेत 15 योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। मेरठ के अलावा मंडल के शेष जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। सीएम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण और छह किसानों को घरौनी देंगे।
मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर 19 अगस्त की रात श्री बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ के बाद हुई दो मौतों के मामले में न्यायिक जांच की मांग की गई है। इसके साथ ही जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। यह मांग मथुरा जिला न्यायालय के अधिवक्ता नंदकिशोर पाराशर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति राजेश जिंदल को पत्र याचिका भेज कर की है।
AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community.
With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city.
Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.