आगरालीक्स ….आगरा के हॉस्पिटल में भर्ती नवजात की मौत पर हंगामा, परिजनों को पुलिस ने समझा बुझाकर कराया शांत।
आगरा के मलपुरा जारूआ कटरा निवासी प्रवेंद्र सिंह वायु सेना में हैं। उन्होंने तीन दिन पहले अर्जुन नगर स्थित बोहरा नर्सिंग होम में पत्नी मोहिनी को भर्ती कराया। सिजेरियन डिलीवरी से बेटे को जन्म दिया। उसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, डॉक्टरों ने पीलिया बताते हुए अर्जुन नगर स्थित हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। उन्होंने बच्चे को हॉस्पिटल के पीआईसीयू में भर्ती करा दिया।

रात को फोन आया, नवजात की हो गई मौत
प्रवेंद्र सिंह हॉस्पिटल में अपने बेटे को देखने के बाद रविवार को घर आ गए, इसके बाद रात को हॉस्पिटल से फोन आया, कहा कि बच्चे की हालत गंभीर है। वे हॉस्पिटल पहुंच गए, वहां से दिल्ली गेस्ट स्थित हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। यहां बच्चे को लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित घोषित कर दिया। परिजन नवजात को लेकर अर्जुन नगर स्थित हॉस्पिटल पहुंच गया। हॉस्पिटल में हंगामा करने पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
सांकेतिक फोटो