आगरालीक्स….आगरा में बारिश ने बदला मौसम लेकिन उमसभरी गर्मी निकाल रही पसीना. जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम
आगरा में सोमवार शाम को हुई बारिश ने मौसम बदल दिया है. दोपहर बार से हुई रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है, हालांकि इससे पहले उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे. धूप भी निकल रही है. इसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में पूरे सप्ताह बादल छा सकते हैं लेकिन मौसम विभाग ने बारिश की संभावना नहीं जताई है. तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है.