Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: 10 days first Ganesh Chaturthi festival at Shri Varad Ballabha Ganapati Temple from 31st August…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 10 days first Ganesh Chaturthi festival at Shri Varad Ballabha Ganapati Temple from 31st August…#agranews

497

आगरालीक्स…आगरा का एक ऐसा मंदिर जहां विराजे हैं श्री वरद बल्लभा गणपति. इस गणेश चतुर्थी पर पहली बार इस मंदिर में होने जा रहा है भव्य आयोजन.. आप भी बन सकते हैं इसके साक्षी. 10 दिवसीय प्रथम गणेश चतुर्थी महोत्सव 31 अगस्त से..

पिछले वर्ष एनआरएल समूह द्वारा छलेसर में बेस्ट प्राइस के निकट स्थापित बेहद खूबसूरत और भव्य श्री वरद बल्लभा गणपति मंदिर में पहली बार 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। एनआरएल समूह के मुखिया उद्यमी व समाजसेवी हरिमोहन गर्ग ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन 31 अगस्त, बुधवार को सुबह 6:00 बजे वरद वल्लभा गणपति भगवान का चतुर्थी अभिषेक, 8:00 बजे श्रृंगार आरती और दर्शन, 9:00 बजे कलश स्थापना और गणेश पूजन, शाम 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक फूल बंगला दर्शन और इस दौरान शाम 7:30 बजे महा आरती के दर्शन होंगे।

7 सितंबर को शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक छप्पन भोग की दिव्य झांकी के दर्शन होंगे। 8 सितंबर को शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक फूल बंगला के दर्शन होंगे। 9 सितंबर को सुबह 9:00 बजे पूर्णाहुति हवन, प्रसाद वितरण और मूर्ति विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस दौरान 31 अगस्त से 8 सितंबर तक विश्व शांति और जनकल्याण की भावना से हर शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक श्री गणेश अष्टेत्तर हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंदिर में पूजा करवाने या फूल बंगला सजवाने के इच्छुक भक्त या दर्शनार्थी मंदिर प्रबंधक नितिन से मोबाइल नंबर 9997512016 पर या 9548523995 पर संपर्क कर सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!