आगरालीक्स…दो सगी बहनें, दोनों ही खूबसूरत. शादी के चार महीने बाद ही दोनों ने किया ऐसा काम, पतियों के उड़ गए होश. पढ़ें पूरा मामला
आगरा मंडल के मथुरा जिले में लुटेरी दुल्हनों का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें दोनों के ससुरालियों के तो होश उड़े ही हैं, साथ ही जिनकों भी इन दोनों के बारे में पता चला वो भी अचंभित रह गए. मामला दो सगी बहनों का है. इन दोनों ने दो सगे भाइयों को अपने जाल में फंसाकर चार महीने पहले शादी की और अब दोनों सोने चांदी के जेवर लेकर परिवार के साथ फरार हो गई हैं. मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने जांच शरू कर दी है.
ये है पूरा मामला
मामला महावन थाना क्षेत्र के गांव कारब का है. यहां विष्णु और दीपक पुत्र महेंशचंद्र रहते हैं. विष्णु और दीपक की शादी 22 मई 2022 को रामनगर लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार के रहने वाले स्व. राजकुमार की पुत्रियों किरन और कोमल के साथ हुई थी. विष्णु के अनुसार उसके बड़े भाई देवेंद्र के साथ अडूकी में रहने वाले राजेश और रूपेश टाउनशिप में साथ-साथ काम करते थे. राजेश और रूपेश ने देवेंद्र को उसके दो भाइयों विष्णु और दीपक की शादी कराने की बात कही.

अप्रैल में शादी की बातचीत करने के लिए लड़कियों की मां ओर भाई को कारब पहुंचाया. शादी की बातचीत हो गई. राजेश ने कहा कि लड़कियों की मां पर एक लाख रूपये का कर्ज है , उसे पहले चुका देंगे, तभी शादी होगी. इस पर एक लाख रूपये राजेश ने नकद दे दिए. 22 मई को बलदेव राया रोड स्ािित श्रीकृष्ण वाटिका में दोनों की शादी करा दी गई.
शादी के बाद किरन और कोमल ससुराल पहुंच गईं. सावन का पहला महीना था तो हरियाली तीज से एक दिन पहले किरन और कोमल मायके आईं. ससुरालियों ने दोनों दुल्हनों को जेवरात पहनाकर भेजा. किरन और कोमल अपने साथ जेठानी की बेटी देवकी को साथ ले गईं. दो अगस्त की रात को किराए के मकान में रह रही किरन व कोमल की मां प्रेमवती, भाई शिवम पूरा सामान लेकर जेठानी की बेटी देवकी को कमरे के अंदर बंद कर फरार हो गए. मकान मालिक ने विष्णु को इसकी जानकारी दी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.