आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर मंदिर में लगाई गई श्री सीताजी के नाम की मेहंदी. एक सितंबर से होगी पांच दिवसीय राम कथा…
बल्केश्वर महादेव मंदिर परिसर में उल्लासमय माहौल था। ढोलक की थाप पर बधाई गाई जा रही थीं । मेहंदी के गीत गूंज रहे थे और महिलाएं एक दूसरे को बधाइयां दे रही थीं। यहां एक सितंबर से श्रीराम कथा का पांच दिवसीय आयोजन है। यह कथा संत राजन जी महाराज द्वारा श्रवण कराई जाएगी।

श्री बल्केश्वर नाथ महादेव भक्त मंडल द्वारा मंदिर परिसर में मंगलवार को श्री सीता जी की मेहंदी की रस्म का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं के सीताजी के नाम की मेहंदी लगाई और बधाई गीत गाए। महिलाओं ने गाया-आज तो बधाई बाजे अवध महल में। इसके साथ ही अन्य महिलाओं ने गाया-राम नाम के मोती ले लो…रामा-रामा रटते –रटते बीती रे उमरिया…। इसके अलावा अन्य भजन भी गाए गए। इस रस्म के साथ ही मंदिर में भगवान श्रीराम की कथा की तैयारियां तेज हो गई। महंत सुनीलकांत नागर व महंत कपिल नागर ने बताया कि एक सितंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम को श्रीराम कथा श्रवण कराई जाएगी। इस कार्यक्रम में सुगंधा नागर, वैभवी पंड्या, आरुषि पंड्या, आकाश पंड्या, आकांक्षा पंड्या,पारुल अग्रवाल, अमीषा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, कंचन, रेखा माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। मेहंदी की रस्म की व्यवस्था भोलानाथ अग्रवाल, नीतू गुप्ता, ममता सिंघल, अर्चना गर्ग ने संभाली। विशेष सहयोग मनमोहन शर्मा जी का रहा।