Monday , 20 April 2026
Home एटा Headlines Today: know the main news of Agra, Country and State in just one click
एटाटॉप न्यूज़

Headlines Today: know the main news of Agra, Country and State in just one click

113

आगरालीक्स…देश में आज की सभी बड़ी खबरें हैडलाइंस में देखें. आगरा, देश, विदेश, प्रदेश सहित सभी बड़ी खबरें एक क्लिक पर

डिजिटल इंडिया की तर्ज पर जनकपुरी महोत्सव भी अब डिजिटल हो गया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और ट्विटर हैंडल के माध्यम से ताजनगरी के साथ-साथ देश-विदेश के करोड़ों राम भक्त अब घर बैठे हर दिन जनकपुरी महोत्सव का अपडेट लेते हुए उत्तर भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव का आनंद ले सकेंगे। मंगलवार को जनकपुरी महोत्सव समिति के 100 फुटा रोड, दयाल बाग स्थित कार्यालय पर पोस्टर लॉन्चिंग के साथ आईटी सेल का शुभारंभ किया गया। आईटी सेल में शामिल वैभव कक्कड़, आदित्य शर्मा, त्रिशार दयानी, रौनित गुप्ता और कुणाल शर्मा सहित पाँच युवाओं की टीम मौजूद रही।

ताइवान मुद्दे पर चीन और अमेरिका के बीच तनाव कम नहीं हो रहा है। चीन लगातार ताइवान के आस-पास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास कर रहा है। अमेरिकी निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच उपजे तनाव के बीच मंगलवार को ताइवान ने चीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ताइवान की सेना ने चेताते हुए चीन के ड्रोन पर फायरिंग की है। इतना ही नहीं ताइवान ने ये भी कहा है कि ये केवल चेतावनी है। गौरतलब है कि ये पहली बार है जब ताइवान ने चीन के खिलाफ इस तरह का कदम उठाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह न्यायिक अधिकारियों और वर्तमान तथा सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतों की जांच के लिए प्रणाली बनाने की एक याचिका पर 15 नवंबर को सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति एस के कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने शीर्ष अदालत के महासचिव से इस मामले के संबंध में न्यायपालिका द्वारा अपनाई जाने वाली मौजूदा प्रणाली पर उनका रुख रखने को कहा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सरिता विहार में एक निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां 330 बेड का नया अस्पताल बनाया जा रहा है। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जरूरत को देखते हुए ऐसे कुल सात अस्पताल शुरू किए गए थे। वहीं वह भाजपा हमलावर नजर आए। उन्होंने नई शराब नीति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे द्वारा भेजे गए पत्र को लेकर कहा कि भाजपा उन्हें निशाना बनाने के लिए उनका इस्तेमाल कर रही है।

पाकिस्तान में बाढ़ का कहर टूट पड़ा है। एक तिहाई पाकिस्तान पूरी तरह से डूब चुका है। गली-मोहल्ले पानी-पानी हो गए हैं। सिंध से लेकर बलूचिस्तान तक कई राज्यों में हालात बेहद खराब है। अब तक 1,100 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। तीन करोड़ से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। आलम ये है कि अब लोग भूखे सोने को मजबूर हैं। स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 24 घंटे के अंदर 75 लोगों ने दम तोड़ दिया।

ईरान में एक महिला को उसकी ही बेटी ने फांसी दी। यह सजा ईरान के कानून के मुताबिक दी गई। सजा-ए-मौत पाने वाली महिला का नाम मरियम करीमी है। 13 साल पहले मरियम ने पति की हत्या की थी। कत्ल में मरियम के पिता ने भी मदद की थी। उसको भी फांसी पर लटकाने का हुक्म था, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो गई।

एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। KRK को बोरीवली कोर्ट ने मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। दो साल पुराने केस में मुंबई पुलिस ने कमाल को सुबह ही मुंबई एयरपोर्ट एयरपोर्ट से अरेस्ट किया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। यह कार्रवाई 2020 के एक विवादित ट्वीट पर की गई। कमाल दो साल बाद मुंबई लौटे हैं।

गुजरात के वडोदरा में गणेश प्रतिमा को स्थापना के लिए ले जाते समय 2 समुदायों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 13 लोगों को हिरासत में लिया है और FIR भी दर्ज की है।

सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े 9 में से 8 केस बंद करने का आदेश दिया है। इन सभी मामलों से जुड़ी कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में लंबित थीं। CJI जस्टिस यूयू ललित की अगुआई वाली तीन जजों की बेंच ने मंगलवार को कहा कि इतना समय गुजरने के बाद इन मामलों पर सुनवाई करने का कोई मतलब नहीं है। वहीं, एक अन्य मामले में कोर्ट ने एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ को राहत के लिए अपील करने की इजाजत दे दी।

दिल्ली की शराब नीति में गड़बड़ी की जांच कर रही CBI ने मंगलवार को डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के लॉकर की तलाशी ली। जांच एजेंसी ने गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-4 की पंजाब नेशनल बैंक में 45 मिनट तक सिसोदिया के लॉकर खंगाले। इस दौरान मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। जांच के दौरान बैंक के गेट बंद रहे और किसी को एंट्री नहीं दी गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: District Magistrate arrived to inspect the ongoing census training in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी. 6 मई...

error: Content is protected !!