आगरालीक्स…मथुरा के प्रतिबंधित क्षेत्र में मिला 43 किलो मांस. पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को किया अरेस्ट.
आगरा मंडल के मथुरा जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित एरिया से 43 किलो मांस बरामद किया है. थाना गोविंदनगर पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को अरेस्ट किया है. मांस को जांच के लिए वेटरनेरी भेजा गया है. ये महिला कोसीकलां से शहर के मअिया गेट पर मांस बेचने के लिए आती थी.

थाना पुलिस को सूचना मिली कि कोसीकलां से एक महिला मांच बेचने के लिए प्रतिबंधित एरिया डीगगेट के मटिया गेट पर आ रही है. इस पर पुलिस ने मिलन तिराहा पर चेकिंग शुरू कर दी. पुलिस ने देखा कि एक महिला और एक युवक हाथ में थैला लेते हुए आ रे हैं. इस पर पुलिस ने दोनेां को अंगूरी वाटिका के पास रोक लिया. पुलिस ने इनके पास से 43 किलो मांस बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिला का नाम जमीला पुत्री हनीफ कुरैशी निवासी मोहल्ला नकासा कोसीकलां है जबकि पकड़े गए युवक का नाम नई कुरैशी पुत्र लियाकत कुरैशी निवासी मटियागेट है. मांस गोमांस है या अन्य पशु का है इसके लिए सैंपल लैब भेजा गया है. पुलिस के अनुसार महिला ने स्वीकार किया है कि मांस प्रतिबंधित है और दोनों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.