आगरालीक्स…आगरा के इस केंद्र पर सेमेस्टर की परीक्षाएं झुंड में करते हुए पाए गए परीक्षार्थी. पंगत लगाकर कराई जा रही थी परीक्षा. नियंत्रण कक्ष से सामने आई ये तस्वीरें
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं. बुधवार को खंदारी परिसर में बने नियंत्रण कक्ष में एक केंद्र का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया जहां परीक्षाएं झुंड में नकल कराकर की जा रही थीं. इसके अलावा दूसरे कक्ष में पंगत में परीक्षार्थियों को बैठाकर परीक्षा हो रही थी. इसकी रिपोर्ट विवि को भेजी जाएगी.
इस केंद्र का है मामला
किरावली के मंगूरा स्थित महाराणा प्रताप कॉलेज का है. मंगलवार को खंदारी परिसर सिथत नियंत्रण कक्ष से केंद्रों पर हो रही परीक्षा की निगरानी की जा रही थी तो आपरेटर ने इस केंद्र पर झुंड में नकल होने का दृश्य देखा. यहां एक व्यक्ति बेंच के पास खड़ा होकर प्रश्न पत्र हल करवा रहा था. इसके अलावा गैलरी में मेज के दोनों ओर पंगत लगाकरपरीक्षाएं कराई जा रही थीं. जैसे शादी समारोह में लोग दावतें खाते हैं, वैसे ही लाल रंग की कुर्सी पर यहां परीक्षा हो रही थी. सभी परीक्षार्थी सटकर बैठे हुए थे.

इसकी रिकॉर्डिंग व स्क्रीन शॉट लिए गए हैं जिसे विवि को भेजे जाएंगे. परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि नकल कराने की रिपोर्ट अभी नहंीं मिली है इसके आते ही केंद्र के खिलाफ जांच कराई जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा.