आगरालीक्स….दिल्ली से आगरा के बीच 180 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ी वंदे भारत ट्रेन, न मोबाइल हिला और न ग्लास का पानी छलका। सरपट दौड़ती ट्रेन का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
देश की पहली वंदे भारत ट्रेन का आज दिल्ली से आगरा के बीच ट्रायल किया गया. दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन के लिए दौड़ी. लोको पायलट वीरेंद्र कुमार और रविेंद ्रकुमार नेगी 180 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से यह ट्रेन सफलतापूर्व आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची. उनके साथ आगरा के डीआरएम आनंद स्वरूप और नई दिल्ली के डीआरएम व अन्य रेल अधिकारी मौजूद रहे.
वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर आगरा के लिए रवाना हुई और वह आगरा कैंट पर शाम को 5 बजकर 40 मिनट पर आगरा पहुंची. ट्रेन का एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें रेलवे ने दावा किया है कि 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने के बावजूद कोच में रखा पानी से भरा ग्लास हिला तक नहीं.