
पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया अंबेडकर विवि के खंदारी परिसर में शिक्षक आवास में रहते हैं। उनके घर पर दो डॉगी हैं, इसमें से एक कालू है और दूसरा भूरा। कालू डेढ साल का लेब्राडोर है। मंगलवार को कालू घर के पास से चोरी हो गया, उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया की पत्नी म्रदुला कठेरिया अपने समर्थकों के साथ थाना हरीपर्वत पहुंची। उन्होंने एसपी सिटी सुशील घुले को तहरीर दी है। डॉगी के चोरी होने का मुकदमा दर्ज कर कालू की बरामदगी के लिए कहा है। एसपी सिटी सुशील घुले के आदेश पर थाना न्यू आगरा में कालू की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने पूर्व मंत्री के आवास और उसके आस पास कालू की तलाश की।
आजम खां की भैंस ढूंढने वाली पुलिस हमारे कालू की तलाश करे
कालू मंगलवार से गायब है, केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया की पत्नी म्रदुला कठेरिया का कहना है कि यूपी पुलिस कैबिनेट मंत्री आजम खां की भैंस ढूंढ सकती है, इसके लिए पुलिस फोर्स लगाया जा सकता है। पुलिस को चाहिए कि हमारे कालू को भी ढूंढे, इसके लिए अलग से पुलिस टीम गठित की जाए।
कालू का साथी उदास
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया के पास दो डॉगी हैं, इसमें से एक का रंग काला है, इसे कालू कहते हैं। जबकि दूसरा ब्राउन रंग का है। साथी के गायब होने से दूसर डॉगी भी उदास है। वहीं मंत्री के परिजन भी कालू के गायब हो जाने से परेशान हैं, वे उसकी तलाश में कई दिनों से जुटे हुए हैं। हालांकि, सांसद आगरा से बाहर हैं, वे दिल्ली में हैं। इसलिए उनकी पत्नी म्रदुला कठेरिया ने एसपी सिटी को तहरीर दी है।
Leave a comment