आगरालीक्स….आगरा में छात्र नेताओं के गैंगवार से खुला बीएएमएस की कॉपी बदलने का मामला. पूर्व कुलपति, रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक को भी दी थी जानकारी. कुलपति ने वीडियो में बताया कैसे चल रहा था खेल. देखें वीडियो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबडेकर विवि में बीएएमएस की कॉपियां बदलने का मामला छात्र नेताओं के गैंगवार से खुल गया. एक छात्र नेता ने ही बीएएमएस प्रकरण में मुखबिरी की थी. इस संबंध में प्रति कुलपति प्रो. विनय पाठक ने शनिवार को खंदारी परिसर स्थित गेस्ट हाउस पर एक प्रेस वार्ता की जिसमें उनहोंने बताया कि बीएएमएस की कापियां बदलने के मामले के बाद पालीवाल पार्क कैंपस से परीक्षा विभाग को छलेसर कैंपस में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है. आने वाले नवरात्रों में परीक्षा विभाग को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा.
कुपलति ने बताया कि बीएएमएस की कॉपी बदलने के बारे में एक छात्र नेता ने उनहें जानकारी दी थी. उसने ही बताया था कि कैसे पूरा खेल चल रहा है. इसकी जांच के लिए सेंट जॉन्स कॉलेज गए लेकिन यहां कोई गड़बड़ी नहीं मिली. इसये बाद अगली परीक्षा में विवि के शिक्षकों को लगाया गया जिसके बाद यह गड़बड़ी पकड़ी गई. उन्होंने कॉपी बदलने की जानकारी दी जिसके बाद इसकी जानकारी तत्कालीन अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को दी. कुलपति ने कहा कि छात्र नेता का आरोप है कि कापी बदलने की जानकारी पुराने कुलपति, रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक को भी बताया था लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया.
कुलपति ने बताया कि विवि प्रशासन की ओर से निर्णय लिया गया है कि मेडिकल की कॉपियों की सुरक्षा के लिए अब इनकार जहां पर परीक्षा हो रही है, वहां पर डिजीटल स्कैन कराया जाएगा. स्कैन के बाद इन्हें जहां भी भेजना है, वहां पर भेज दिया जाएगा. इससे किसी को ये जानकारी नहीं होगी कि कॉपियां कहां भेजी गई हैं. चार्टों को भी डिजीटलाइजेशन कर किया जा रहा है.