Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Deputy CM Brajesh Pathak saw the super specialty wing being built in SN in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Deputy CM Brajesh Pathak saw the super specialty wing being built in SN in Agra…#agranews

159

आगरालीक्स…आगरा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने देखा एसएन में बन रहा सुपर स्पेशियलिटी विंग. यहां आग बुझाने के इंतजाम के साथ वार्डों का भी किया निरीक्षण.

शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आगरा पहुंचे. दोपहर को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के बाद उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज में बन रहे सुपर स्पेशियलिटी विंग का निरीक्षण किया. करीब 200 करोड़ में बन रही इस सुपरस्पेशियलिटी विंग का काम इस साल के अंत तक पूरा होना है. डिप्टी सीएम ने यहां पहुंचकर वार्ड और डॉक्टरों के लिए बनाए गए चैंबर देखे और इसके अलावा आग बुझाने के इंतजामों का भी निरीक्षण किया. एसएन प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 60 प्रतिशत और राज्य सरकार द्वारा 40 प्रतिशत बजट इस सुपर स्पेशियलिटी विंग के लिए दिया गया है. डिप्टी सीएम को इस दौरान कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों द्वारा विंग के निर्माण के संबंध में पूरी जानकारी दी गई.

सुपर स्पेशियलिटी विंग में ये होगा खास
न्यूरोलॉजी
मेडिकल गेस्ट्रोएंट्रोलाजी
नेफ्रोलॉजी
कार्डियोलॉजी
सर्जिकर गेस्ट्रोएंट्रोलाजी
यूरोलाजी
कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी
न्यूरोसर्जरी

विंग में 250 वेड होंगे जिसनमें 52 आईसीयू बेड होंगे
सात आपरेशन थियेटर के अलावा डीएम और एमसीएच की 24 सीटें होंगी
डॉक्टर, सीनियर रेजीडेंट, पैरामेडिकल स्टाफ सहित 619 कर्मचारी होंगे.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!