आगरालीक्स…आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल में आलौकिक रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजे दरबार में हुआ संगीतमयी सुंदरकाण्ड श्रुतिपाठ
शनिवार सुबह उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल में आस्था का दरबार सजाया गया। श्री सुंदरकाण्ड का संगीतमयी पाठ हुआ। अलौकिक दरबार को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी और दीपों से सजाया गया। इस दौरान समूचा प्रेक्षागृह श्रीराम और श्री हनुमान की स्तुति और जयकारों से गुंजायमान रहा। समस्त श्रोतागण भक्तिरस से सराबोर हुए। वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डा. आरश्री मिश्रा की विशेष इच्छा और उत्साह से भक्तिमय हुए वातावरण में अस्पताल के समस्त चिकित्सकगण, प्रबंधकगण एवं पैरामेडिकल कर्मचारी शामिल हुए। डा. मिश्रा ने श्रीराम स्तुति और सुंदरकाण्ड के महत्व को भी साझा किया। कहा कि सुंदरकाण्ड हमारे अहंकार का शमन और विनम्रता का सृजन करता है। इससे हमें मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास प्राप्त होता है। चिकित्सकीय कर्तव्य के अनुपालन में विनम्रता एवं ईश्वरीय आस्था का विशिष्ट महत्व है।

रेनबो ग्रुप के चेयरमैन डा.आरएम मल्होत्रा ने कहा कि श्री सुंदरकाण्ड पाठ से अमंगलों का नाश होता है और आपके जीवन में हर समय मंगल का आगमन होता है। रीजनल हैड, वेस्टर्न यूपी सिग्नस मेडिकेयर प्रा. लि. प्रशांत बजाज ने बताया कि कार्यक्रम को फेसबुक लाइव और यूट्यूब के जरिए आॅनलाइन प्रसारित किया गया था। उजाला सिग्नस रेनबो परिवार के लोगों और महानुभावों ने सुंदरकाण्ड का पाठ और श्रीराम जाप किया।
इस अवसर पर डाॅ. वीनिश जैन, डा. वंदना कालरा, डा. रेणुका डंग, डा. मयंक बंसल, डाॅ. विजयवीर सिंह, डा. राजीव लोचन शर्मा, डाॅ. पंकज भाटिया, डाॅ. एके मित्तल, डाॅ. उमेश वर्मा, डाॅ. प्राची मेहता, डाॅ. संजय गुप्ता, डाॅ. बुलाकन, डाॅ. आरती, डाॅ. चक्रेश्ज्ञ जैन, वीरेंद्र तिवारी, आरएस मिश्रा, केसी मिश्रा, डाॅ. केपी पालीवाल, डाॅ. जितेंद्र श्रीवास्तव, डाॅ. अरविंद अग्रवाल, डा. सुकुमार पांड्या, डा. सोनम पांड्या, डा. आरएस शर्मा, डा. कनिष्क, डा. राजेश शर्मा, डा. विजय गुप्ता, डा. अरूण सिंह, राकेश आहूजा, लवकेश गौतम, हरजीत सिंह सोढ़ी, तरूण मैनी आदि ने श्रुतिपाठ पूजा अर्चना की।