Monday , 26 October 2026
Home आगरा The planet Mercury has transited in Virgo. Very beneficial for these three zodiac signs
आगराटॉप न्यूज़

The planet Mercury has transited in Virgo. Very beneficial for these three zodiac signs

265

आगरालीक्स….व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह ने किया कन्या राशि में गोचर. इन तीन राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी हो सकता है बुध का वक्री होना…

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर करता है तो उसका प्रभाव मानव जीवन पर किसी न किसी रूप में पड़ता है. बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह आज से कन्या राशि में वक्री हो गए हैं. वैसे तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनको बुध का कन्या राशि मे वक्री होना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. जानिए कौन सी हैं वो तीन राशियां

सिंह राशि
बुध ग्रह काा वक्री होने से इस राशि के लोगों को व्यापार और रोजगार में आशातीत सफलता मिल सकती है. बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली से दूसरे भाव में वक्री हुए हैं जिसे ज्योतिष में धन और वाणी का स्थान माना गया है. इसलिए इस समय आकस्मिक धनलाभ के योग हैं. साथ ही इस समय आपको उधार दिया हुआ धन भी वापस मिल सकता है. कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. जो लोग वाणी और मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य करते हैं जैसे वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनका यह समय अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है.

वृश्चिक राशि
बुध ग्रह का वक्री होना इस राशि के लोगों के लिए भी बहुत लाभकारी साबित हो सकता है. बुध देव आपकी गोचर कुंडली से 11वीं भाव में वक्री होंगे. इसे कुंडली का अहम स्थान माना जाता है, साथ ही इसे इनकम और लाभ का भाव भी माना गया है, इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है. इसके अलावा व्यापार और करियर में भी अच्छी सफलता देखने को मिलेगी. लव पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. रूके हुए काम पूरे होंगे. आपका व्यापार बुध और मंगल ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा मुनाफा होने के योग हैं.

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना लाभप्रद हो सकता है. आपकी राशि से दशम भाव में वक्रगी होने जा रहे हैं जिसे कारोबार और नौकरी का भाव माना जाता है. इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रपोजल आ सकता है. साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है. व्यापार में विस्तार की भी संभावना है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!