Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News : Help desk in college for counselling of depressed student in Agra #agra
आगराएजुकेशन

Agra News : Help desk in college for counselling of depressed student in Agra #agra

101

आगरालीक्स …आगरा के कॉलेजों में तनाव में चल रहे बच्चों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की जाएंगी, जान है तो जहान है अभियान के तहत यह कदम उठाया गया है।

गैर संचारी रोगों को नोडल अधिकारी डॉ. पियूष जैन ने बताया कि गैर संचारी रोग भी अब चिंता का कारण बन रहे हैं। यह लगातार बढ़ रहे हैं। आत्महत्या के आंकड़े दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश में जान है जहान है कार्यक्रम के तहत एक हेल्पलाइन नंबर संचालित करने को लेकर कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आगरा कॉलेज और बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में हेल्पडेस्क स्थापित की जा रही है। इसमें तनाव रहने, नकारात्मक विचार हावी रहने पर छात्र-छात्राएं अपनी समस्या विशेषज्ञों को बता सकेंगे। इसके आधार पर उनकी स्क्रीनिंग करके उनका उपचार किया जाएगा।

एसएन मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार युवा और किशोरावस्था में ज्यादा आत्महत्या के मामले देखने को मिले हैं। ऐसे में कॉलेज में हेल्पडेस्क स्थापित होने से आत्महत्या जैसे नकारात्मक विचार को दूर किया जा सकेगा।

मानसिक चिकित्सालय आगरा के मनोचिकित्सक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि घबराहट होना, किसी काम में मन न लगना, अकेले रहना, किसी से मिलने का मन न करना, मन उदास रहना जैसे विचार आएं तो मनोचिकित्सक से संपर्क करें।

आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला ने बताया कि यदि आपके आसपास कोई हंसमुख व्यक्ति अचानक से शांत रहने लगे तो आप उससे बात करें और मनोचिकित्सक या काउंसलर से संपर्क करें।

बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम सिंह ने बताया कि हमें नकारात्मक विचारों को त्यागना चाहिए। लगातार नकारात्मक विचार आने से व्यक्ति अवसाद की ओर जाता है, तब जाकर वह आत्महत्या जैसा कदम उठाता है।

बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता निगम ने कहा कि यदि सही समय पर ऐसे लक्षणों की पहचान करके मनोचिकित्सक या मनोवैज्ञानिक से परामर्श लिया जाए तो आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाने से बचा जा सकता है।

धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमित अग्रवाल ने दिया और संचालन आगरा कॉलेज की मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रचना सिंह ने किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

आगरा

Agra Live News: School Timing changed in Agra, School closed at 12:30 PM due to heatwaves…#agra

आगरालीक्स..आगरा में कॉन्वेंट स्कूलों का भी समय बदला. भीषण गर्मी को देखते...

आगरा

Agra Live News: Passengers of trains at Agra Fort Railway Station were provided with cold water…#agranews

आगरालीक्स…आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने के लिए जुटी...

आगरा

Agra Weather: Agra gripped by severe heat; scorching winds blow during the day…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से धधक रहा आगरा. दिन में चली लू. जानें आज कितना...

error: Content is protected !!