Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Ayushmann Khurrana shoots Dreamgirl 2 in Agra, Vidhu Vinod Chopra also reached to see the location…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Ayushmann Khurrana shoots Dreamgirl 2 in Agra, Vidhu Vinod Chopra also reached to see the location…#agranews

225

आगरालीक्स…आगरा में हुई ड्रीम गर्ल 2 की शूटिंग. आयुष्मान खुराना, परेश रावल, राजपाल यादव जैसे कलाकार आए. विधु विनोद चोपड़ा भी पहुंचे अपनी फिल्म की लोकेशन की तलाश में

आगरा बॉलीवुड कलाकारों और निर्देशक निर्माताओं के लिए फिल्म की शूटिंग का प्रिय स्थल है. हाल ही में कई फिल्मों की शूटिंग आगरा में हुई है जिसमें अक्षय कुमार और सारा अली खान की अतरंगी रे और अभिषेक बच्चन की दसवीं मुख्य है. अब आगरा में एक और बड़ी फिल्म की शूटिंग हुई है और इस फिल्म का नाम है ड्रीम गर्ल 2. फिल्म के मुख्य कलाकार आयुष्मान खुराना, परेश रावल, राजपाल यादव के साथ विजय राज आदि अभिनेता आगरा में ठहरे हुए थे और यहां एक होटल में शादी का एक सीन फिल्माया गया. इसमें आगरा के सुधीर बैंड ेको भी बुलाया गया. फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद आयुष्मान खुराना आगरा मुंबई इंडिगो की फ्लाइट से रविवार दोपहर को मुंबई लौट गए.

आयुष्मान जिस फ्लाइट से मुंबई वापस जा रहे थे, उसी फ्लाइट से फेमस निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा और लोरेंस डिसूजा आगरा आए. एयरपोर्ट पर ही इन सितारों की आपस में मुलाकात हुई. विधु विनोद चोपड़ा अपनी आने वाली नई फिल्म की लोकेशन देखने के लिए यहां पहुंचे. विधु विनोद चोपड़ा आगरा के राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे और यहां अपनी क्रू टीम के साथ करीब तीन घंटे तक कॉलेज में रहे. उन्हें एक गांव लोकेशनम ें महल जैसा भवन चाहिए. बताया जा रहा है कि दीपावली के आसपास फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

error: Content is protected !!