Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Rahul and Kanishka made such a project in which the load of two transformers will be shared…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Rahul and Kanishka made such a project in which the load of two transformers will be shared…#agranews

177

आगरालीक्स…आनंद इंजीनियरिंग काॅलेज के राहुल और कनिष्का ने एक ऐसा प्रोजेक्ट बनाया है, जिससे दो ट्रांसफाॅरमर्स के बीच का लोड आटोमेटिकली शेयर हो जाएगा और आग नहीं लगेगी, क्या है खास

आगरा में शारदा ग्रुप के संस्थान आनंद इंजीनियरिंग काॅलेज टेक्नीकल कैंपस के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्राॅनिक्स विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र राहुल और छात्रा कनिष्का जैन ने एक ऐसा प्रोजेक्ट बनाया है, जिससे ट्रांसफार्मर का लोड शेयर होगा और उसमें आग लगने की घटनाएं नहीं होंगी।
आॅटोमेटिक लोड शेयरिंग तकनीक आधारित इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्राॅनिक्स विभाग के अध्यक्ष डाॅ. हिमांशु यादव, सहायक प्रोफेसर जलद गुप्ता, डाॅ. पुनीत चैधरी और आशीष कुमार ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के जरिए आॅटोमेटिक लोड शेयरिंग तकनीक की मदद से ट्रांसफार्मर जलने की समस्या का समाधान निकाला गया है। दो ट्रांसफार्मर के बीच 50 प्रतिशत से अधिक लोड होने पर पाॅवर आॅटोमेटिकली शेयर हो जाएगी, जिससे ट्रांसफार्मर में आग नहीं लगेगी। संस्थान के निदेशक डाॅ. शैलेंद्र सिंह ने छात्रों को बधाई दी और उनके प्रयास की सराहना की। कहा कि इस प्रोजेक्ट से औद्योगिक क्षेत्र में काफी सहायता मिलेगी। काॅलेज के चेयरमैन वाईके गुप्ता व कार्यकारी उपाध्यक्ष वीके शर्मा ने छात्रों और शिक्षकों के प्रयास की सराहना की।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

error: Content is protected !!