आगरालीक्स…आगरा रीजन में कक्षा 11 की छात्रा के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म. दहशत में आई छात्रा ने जान देने के लिए किया ये काम….
आगरा मंडल के फिरोजाबाद में शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां कक्षा 11 की छात्रा के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. दहशत में आई छात्रा ने जान देने के लिए कई दवाइयां एक साथ खा ली, लेकिन परिजनों ने किसी तरह उसे कमरे से बाहर निकाला और उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है.
मामला थाना उत्तर क्षेत्र का है. यहां रहने वाली कक्षा 11 की एक छात्रा आज दोपहर को अपने घर में अकेली थी. उसकी मां काम करने के लिए गई थी जबकि छोटे भाई और बहन घर के बाहर थे. आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाला युवक उसके घर में घुस आया और छात्रा को अकेला देख उसने कमरें में अंदर बंद कर लिया. उसके बाद दुष्कर्म कर आरोपी वहां से भाग गया. घ्ज्ञटना से दहशत में आई छात्रा ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और घर में रखी कई बीमारियों की दवाएं एक साथ खा कर जान देने की कोशिश की.

अन्य लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना लड़की की मां को दी. सूचना पर मां घर पहुंच गई. कमरा अंदर से बंद था और बाहर काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे. कमरे का दरवजा तोड़ा तो देखा उनकी बेटी बेहोश है. सूचना पर थाना उत्तर पुलिस भी मौके पर आगई. छात्रा को गंभीर हालत में उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि लड़की की मां ने दुष्कर्म की बात कही है. लड़की के होश में हाने के बाद ही मामले की जानकारी हो सकेगी. मामले की जांच की जा रही है.