मथुरालीक्स …..आगरा दिल्ली हाईवे पर पुलिस ने ढ़ाबे पर मारा छापा, तीन कमरों से काल गर्ल, ढाबा संचालक सहित सात अरेस्ट।
सीओ छाता, मथुरा गौरव त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि आगरा दिल्ली हाईवे स्थित ब्रज भूमि ढाबे पर कॉल गर्ल बुलाई जाती हैं, सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। कोतवाल अशोक कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ ब्रजभूमि ढाबा आगरा दिल्ली हाईवे पर छापा मारा। पुलिस को देख कमरों से चार युवक भाग गए। पुलिस ने सात लोगों को अरेस्ट कर लिया।

ग्राहकों से लिए जाते थे ढ़ाई हजार रुपये
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सेक्स रैकेट के लिए व्रदावन में गिराए पर रही रहीं ग्वालियर निवासी दो युवतियों और पलवल निवासी एक युवती को बुलाया गया था। ग्राहक से ढाई हजार रुपये लिए जाते थे और युवतियों को एक हजार रुपये दिए जाते थे। युवतियों को दलाल बुलाथे, पुलिस ने ढाबा संचालक, दलाल और युवतियों को अरेस्ट किया है।
सात किए गए अरेस्ट
पुलिस ने ढाबा संचालक भगत और विक्रम निवासी भटोकर, बरसाना, दलाल बल्लो निवासी महराना बरसाना, लक्ष्मण निवासी छाता सहित दो ग्वालियर और एक पलवल की युवती को अरेस्ट किया है।