आगरालीक्स…. आगरा के डॉ. आंबेडकर विवि की एलएलबी और बीए एलएलबी की परीक्षा आज से शुरू हो रही है, छात्र प्रवेश पत्र के लिए परेशान।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि से लॉ के 35 कॉलेज संबदृध हैं, इन कॉलेजों के बीए एलएलबी और एलएलबी के 13070 छात्रों की परीक्षा 15 सितंबर यानी आज से शुरू हो रही है, आठ अक्टूबर तक परीक्षाएं चलेंगी। परीक्षा नोडल केंद्र पर कराई जा रही है और नौ नोडल केंद्र बनाए गए हैं।
प्रवेश पत्र के लिए भटके छात्र
परीक्षा से एक दिन पहले बुधवार को प्रवेश पत्र अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू की गइ्र, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि रात तक सभी प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए गए। छात्रों को परेशानी नहीं होगी।गोपनीय सामग्री भी नोडल केंद्रों पर भेज दी गई है।