Thursday , 3 September 2026
Home अध्यात्म Agra News: These four zodiac signs can get money before Diwali
अध्यात्मआगरा

Agra News: These four zodiac signs can get money before Diwali

160

आगरालीक्स…भौतिक सुखों के कारक शुक्र ग्रह 24 सितंबर को कर रहे हैं कन्या राशि में गोचर. दीपावली से पहले इन चार राशि वालों को हो सकता है धनलाभ…जानें

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह किसी राशि में गोचर करता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है, लेकिन कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनके लिए यह गोचर अत्यंत लाभकारी होता है. भौतिक सुखों के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह 24 सितंबर की रात को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं. शुक्र ग्रह का यह गोचर चार राशि वाले जातकों के लिए धनालाभ वाला हो सकता है. जानिए कौन सी हैं ये राशियां.

सिंह राशि-शुक्र ग्रह के गोचर से सिंह राशि वाले जातकों को कई स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है. इस दौरान वे तनाव मुक्त रहेंगे और दंपत्ति के जीवन में संतान की भी प्राप्ति हो सकती है. इसके अलावा कारोबार में सफलता मिलने के साथ आय में भी बढ़ोतरी की संभावना है.

कन्या- शुक्र ग्रह का यह गोचर कन्या राशि वाले जातकों के लिए भी सबसे अनुकूल है. आर्थिक बढ़ोतरी हो सकती है और साथ ही निवेश करने का भी यह अच्छा समय है. कुछ समय से चली आ रही आर्थिक व अन्य समस्याओं से भी निजात मिलने की संभावना है. कॅरियर में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं.

मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए भी शुक्र ग्रह का कन्या राशि में गोचर करने से अच्छे धनलाभ की संभावना है. यह गोचर इस राशि वाले जातकों का मान सम्मान में बढ़ेातरी करेगा और बीमारी संबंधित समस्याओं से भी निजात मिल सकती है. इसके अलवा कार्यक्षेत्र में भी सफलता के अवसर बन सकते हैं.

कर्क-यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए भी आर्थिक दृष्टि से अच्छा हो सकता है. विभिन्न स्रोतों से पैसे मिल सकते हैं जिससे आय में बढ़ोतरी हो सकती है. लोन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है. करियर में भी अच्छा समय रहने की संभावना है और प्रमोशन भी हो सकता है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

आगरा

Obituaries of Agra on 3rd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 3 September 2026

आगरालीक्स….03 सितंबर गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

error: Content is protected !!