Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Hot talk between photographer and ASI employee on Taj Mahal…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Hot talk between photographer and ASI employee on Taj Mahal…#agranews

242

आगरालीक्स…ताजमहल पर फोटोग्राफर और एएसआई कर्मचारी के बीच हॉट टॉक, गाली गलौज. फोटोंग्राफर के खिलाफ थाना ताजगंज में तहरीर. फोटोग्राफर ने भी की एसएसपी से शिकायत…

आगरा में शनिवार को ताजमहल पर एक फोटोग्राफर और एएसआई कर्मचारी के बीच विवाद हो गया. दोनों ने एक दूसरे के साथ अभद्रता व गाली गलौज करने के आरोप लगाए हैं. इस मामले में फोटोग्राफर ने जहां एसएसपी व ताज सुरक्षा सीओ से एएसआई कर्मचारी की शिकायत की है तो वहीं ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक ने फोटोग्राफर के खिलाफ थाना ताजगंज में तहरीर दी है.

जानिए क्या है मामला
जिस फोटोग्राफर के साथ विवाद हुआ है, उनका नाम सर्वोत्तम सिंह है जो कि पुरातत्व स्मारक फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. उन्होंने बताया कि शनिवपार दोपहर को वह ताजमहल पहुंचे तो यहां एएसआई कर्मचारी ने उन्हें वीडियो प्लेटफार्म से काम करने से रोक दिया. जब इसका कारण पूछा तो उन्होंने शिफ्ट प्रभारी तनुज शर्मा के आदेश की बात कही. जब वह शिफ्ट प्रभारी तनुज शर्मा के कार्यालय पहुंचे तो आरोप है कि यहां कुर्सी पर बैठते समय ही तनुज शर्मा ने गाली गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी. सर्वोत्तम सिंह ने इसकी शिकायत एसएसपी प्रभाकर चौधरी व सीओ ताज सुरक्षा ब्रजमोहन गिरि से की है.

वहीं इस मामले में ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने थाना ताजगंज में तहरीर देते हुए आरोप लगाए हैं कि लाइसेंसी फोटोग्राफर सर्वोत्तम सिंह वीडियो प्लेटफार्म पर खड़े होकर टूरिस्ट्स को बार-बार फोटो खिंचाने के लिए परेशान कर रहे थे. यहां तैनात एएसआई कर्मचारी भगवानदास ने उन्हें जाने को कहा. सर्वोत्तम सिंह ने कर्मचारी और शिफ्ट प्रभारी तनुज शर्मा के साथ गाली गलौज व अभद्रता की है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!