आगरालीक्स..आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह का तबादला, आगरा के नए डीएम बने नवनीत सिंह चहल।

आगरा के नए डीएम नवनीत सिंह चहल बनाए गए हैं। वे अभी मथुरा के डीएम है। आगरा के डीएम प्रभु नारायण सिंह को प्रमुख सचिव राजस्व विभाग बनाया गया है। शुक्रवार देर रात प्रदेश के 12 जिलों के डीएम का तबादला किया गया है।
आईएएस प्रभु एन सिंह आठ जनवरी 2020 को बने थे आगरा के डीएम
आईएएसप्रभु एन सिंह ने आठ जनवरी 2020 को डीएम आगरा का पद संभाला था। इसके कुछ दिन बाद ही कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर आ गई। उन्होंने विधानसभा के चुनाव भी कराए। प्रभु एन सिंह दो साल आठ महीने आगरा के डीएम के पद पर रहे। अब उन्हें प्रमुख सचिव राजस्व विभाग बनाया गया है।