Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra Breaking: School Closed for for two days due to heavy rain alert in Agra….#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Breaking: School Closed for for two days due to heavy rain alert in Agra….#agranews

471

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के चलते स्कूलों में दो दिन का रैनी डे. लगातार तीन दिन रहेंगे स्कूल बंद. आदेश जारी. जानिए किस क्लास तक के बच्चे नहीं जाएंगे स्कूल

आगरा में बुधवार से हो रही भारी बारिश के चलते स्कूलों में रैनी डे घोषित कर दिया गया है. मौसम विभाग द्वारा रविवार तक आगरा सहित आसपास के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिसको ध्यान में रखते हुए डीएम की ओर से कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों को 23 व 24 सितंबर को बंद करने के आदेश दिए गए हैं.

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद आगरा में अत्यधिक बारिश होने के कारण जलभराव एवं अतिवृष्टि की संभावना को ध्यान में रखते हुए डीएम आगरा के द्वारा गुरूवार को दिए गए आदेश में जनपद आगरा के कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के समस्त राजकीय/परिषदीय/कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय/अर्द्धशासकीय सहायता प्राप्त/मान्यता प्रापत विद्यालयों, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, अशासकीय सहायता प्रापत माध्यमिक विद्यालय एवं सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में में 23 सितंबर और 24 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है. उक्त अवकाश में शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण सहित अन्य विभागीय कार्यों का संपादन किया जाएगा. दिनांक 26 सितंबर को जनपद के सभी विद्यालयों में पूर्व की भांति शिक्षण कार्य होगा.

तीन दिन की छुट्टी
शासन द्वारा जारी किए गए आदेशों के तहत अब 23 और 24 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि 25 सितंबर को रविवार हैं. ऐसे में लगातार तीन दिन तक स्कूल बंद रहेंगे. भारी बारिश को लेकर हाथरस, फिरोजाबाद में शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है तो वहीं मैनपुरी में दो दिन स्कूल बंद रहेंगे.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

MLC, Agra Counting Live: 23 candidates for MLC Teacher & Graduate start in Agra

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा में एमएलसी शिक्षक और स्नातक खंड की मतगणना...

बिगलीक्स

Agra News: Cyber Criminals hack 14 Lakh Data of Diagnostic Center in Agra

आगरालीक्स आगरा में पंकज इमेजिंग एंड रिसर्च सेंटर के 14 लाख मरीजों...

आगरा

Obituaries of Agra on 27th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News: PNG & CNG Supply disrupt for 18 hours in Agra from 5 PM Today

आगरालीक्स आगरा में आज पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई रहेगी बंद। पीएनजी...

error: Content is protected !!