Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Today was a relief amidst rain alert in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Today was a relief amidst rain alert in Agra…#agranews

193

आगरालीक्स….आगरा में बारिश के अलर्ट के बीच आज का दिन राहतभरा रहा. अगले दो दिन और भारी बारिश के. जानिए आज कितना रहा तापमान और आने वाले दिनों का मौसम अपडेट…

आगरा में मौसम विभाग द्वारा रविवार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जिला प्रशासन ने भी भारी बारिश की आशंका को लेकर नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को दो दिन के लिए बंद कर दिया है. हालांकि आज का दिन राहतभरा रहा. दिन में एक दो बार ही कुछ मिनट के लिए बूंदाबांदी हुई, बादल तो छाए लेकिन बारिश नहीं हुई. दिन में एक या दो बार धूप भी निकली. इसका असर तापमान पर भी दिखाई दिया. आज का तापमान कल की अपेक्षा बढ़ा है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा और ये अभी भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में आने वाले तीन दिन अभी बारिश के हैं. शनिवार और रविवार को भारी बारिश हो सकती है. इसका असर तापमान पर भी पड़ेगा.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: The ‘Savarna’ community will gather on September 5 regarding the Agra Satyagraha…#agranews

आगरालीक्स….आगरा सत्याग्रह को लेकर 5 सितंबर को जुटेगा सवर्ण समाज. प्रधानमंत्री से...

आगरा

Agra News: A grand ‘Nishan Yatra’ was taken out in Agra amidst chants of “Shyam.”..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्याम नाम के जयकारों के बीच निकली भव्य निशान यात्रा....

आगरा

Agra Weather: Heavy rain expected in Agra until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 6 सितंबर तक भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग का...

आगरा

Agra News: Shri Krishna Janmashtami festival celebrated with great grandeur at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया श्रीकृष्ण...

error: Content is protected !!