नईदिल्लीलीक्स… उत्तराखंड में भाजपा नेता के बेटे का रिसॉर्ट बुलडोजर से ढहाया। पीएफआई के निशाने पर थी पीएम मोदी की रैली। देशद्रोह के आरोप में शिक्षक बंदी।
भाजपा नेता के बेटे का रिसॉर्ट बुलडोजर से ढहाया

उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल में अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के रिसॉर्ट को आज बुलडोजर से ढहा दिया गया। अंकिता (19) रिसॉर्ट में रिशेप्सनिस्ट थी और उसके अनैतिक गतिविधियों का खुलासा करने की धमकी देने पर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलकित उसके दो साथी अंकित और सौरभ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पीएम मोदी की पटना रैली थी निशाने पर
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के निशाने पर पीएम मोदी की 12 जुलाई को पटना रैली निशाने पर थी और इसके लिए बैनर-पोस्टर भी बनवाए गए थे लेकिन योजना सफल नहीं हो सकी। यह खुलासा शफीक पैठ ने एनआईए की पूछताछ में किया है।
केरल की हिंसा में 500 लोग गिरफ्तार
केरल में पीएफआई के शुक्रवार के बंद के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में 500 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 93 ठिकानों पर एनआईए के छापे के बाद पीएफआई ने इस बंद का आयोजन किया और हिंसा हुई थी। कुन्नूर में संघ के कार्यालय पर बम फेंके गए थे।
देशद्रोह के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
लखनऊ से एसटीएफ की टीम ने पीएफआई के सदस्य मोहम्मद अहमद बेग नदवी को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का आऱोप है कि पीएफआई के विदेश में रहने वाले कुछ सदस्यों ने भारत में कट्टरपंथी इस्लामिक संगठनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। अहमद बेग शिक्षक भी रहा है।