Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Maharaja Agrasen’s procession came out in Agra with a 18 princes…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Maharaja Agrasen’s procession came out in Agra with a 18 princes…#agranews

120

आगरालीक्स…आगरा में 18 राजकुमारों के डोले संग निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा. जगह-जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत, विजेता प्रतिभागियों व अग्रमाता-पिता का हुआ सम्मान

अग्रवाल संगठन बुन्दू कटरा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में धूमधाम से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा का शुभारम्भ श्रीदुर्गा मां डिफेन्स एस्टेट से महाराजा अग्रसेन की आरती कर किया गया। बैंठबाजों के साथ शोभायात्रा में प्रथम पूज्य गणपति जी की सवारी, राधा-कृष्ण की झांकी के पीछे था 18 राजकुमारों का डोला। अंत में महाराजा अग्रसेन जी की सवारी के साथ संगठन के पदाधिकारी शामिल थे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के रूप में रथ पर विराजमान थे अजय व ऋतु अग्रवाल।
अग्रधाम सेवा सदन, सेवला में शोभायात्रा का समापन के उपरान्त मंचीय कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक महेश गोयल, आकाश अग्रवाल, संरक्षक वासुदेव प्रसाद मित्तल, मार्गदर्शक भगवानदास बंसल, अध्यक्ष उमेश शर्मा, अखिलेश अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। अग्र माता के रूप में भीकाराम बंसल व भगवान देवी बंसल का सम्मान किया गया। जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के संतोष मित्तल, पंकज बंसल, अशोक बंसल, दिनेश ग्रवाल, संजय सिंघल, राकेश मंगल, कल्याण प्रसाद मंगल, कृष्ण दयाल बंसल, संदीव मित्तल, सुशील गोयल, विकास गोयल, मनोज सिंघल, उमेश बंसल, दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Passengers of trains at Agra Fort Railway Station were provided with cold water…#agranews

आगरालीक्स…आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने के लिए जुटी...

आगरा

Agra Weather: Agra gripped by severe heat; scorching winds blow during the day…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से धधक रहा आगरा. दिन में चली लू. जानें आज कितना...

आगरा

Agra Live News: Shri Adinath Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav on April 23 at the MD Jain Inter College Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड में 23 अप्रैल से शुरू...

आगरा

Agra Live News: Honoring Meritorious Students of the 2025-26 Session at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई 10वीं के मेधावियों का किया...

error: Content is protected !!