Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: The procession with the cheers of Maharaja Agrasen and Maharani Madhavi took out in Balkeshwar, Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: The procession with the cheers of Maharaja Agrasen and Maharani Madhavi took out in Balkeshwar, Agra…#agranews

274

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर में निकली महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी की जयकारों संग शोभायात्रा. महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के पर बल्केश्वर महादेव मंदिर से ढोल नगाड़ों संग निकली शोभायात्रा

जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती कर स्वागत और महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के जयकारे। ढोल नगाडों और बैंड बाजों पर झूमते अग्रवंशी। स्वागत में 18 गोत्रों के नाम से सजे स्वागत द्वार अग्रबंधु समन्वय समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोसव के उपलक्ष्य में बल्केश्वर महादेव मंदिर से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा में कुछ ऐसा ही नजारा था। पूरे बल्केश्वर क्षेत्र जगमग रोशनी से चमक रहा था। शोभायात्रा का शुभारम्भ समिति के सदस्यों ने महाजारा अग्रसेन की आरती कर किया।

सर्वप्रथम ध्वजाओं संग विध्नविनाशक श्रीगणेश की सवारी और उसके पीछे मनमोहक राजकुमारियों (नाग कन्याओं) व राजकुमारों की झांकियां थीं। महाराजा अग्रसेन व रानी माधवी के स्वरूप में रथ पर विराजमान थे शिवशंकर अग्रवाल व शकुंतला अग्रवाल। अंत में महाराजा अग्रसेन की झांकी व ढोल नगाड़ों पर जयकारे लगाते समिति के सदस्य। प्रातः अग्रवन में हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रों के साथ सम्पन्न हुए हवन में सभी सदस्यों ने आहूति दी व महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में मुख्य रूप संस्थापक ताराचंद मित्तल, मार्गदर्शक वीके अग्रवाल, संतोष कुमार गोयल, अध्यक्ष प्रकाश चंद अग्रवाल, रमन अग्रवाल, असोक अग्रवाल, दिनेशचंद सिंघल, चंद्रेश गर्ग, अमित ग्वाला, मुरारीलाल गोयल, रवि अग्रवाल, सतीशचंद अग्रवाल, समीरनाथ अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, महिला इकाई की मधुबाला अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, आशा अग्रवाल, बेबी अग्रवाल, रितु गोयल, मीना गर्ग, निशा सिंघल आदि उपस्थित थीं।

महिलाओं व बच्चों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं
आज वॉटर वर्क्स स्थित अग्रवन में सांस्कृतिक व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अग्रमाता-पिता, अग्रवंश शिरोमणी का सम्मान होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों व महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

error: Content is protected !!