आगरालीक्स ….आगरा में आज से दो दिन के लिए यमुना किनारा मार्ग वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। जानें रूट डायवर्जन।
आगरा में मंगलवार से देवी की मूर्तियों का विसर्जन यमुना घाट पर किया जाएगा। सबसे ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन हाथी घाट पर किया जाता है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने यमुना किनारा मार्ग पर दो दिन के लिए वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। देवी माता के जयकारे लगाते हुए भक्तों की टोली प्रतिमा विसर्जन के लिए निकलेगी और यमुना घाट पर प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।

वाटरवक्र्स चौराहे से यमुना किराने होते हुए श्मशान घाट तक वाहन नहीं चलेंगे
यमुना एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहन रिंग रोड होते हुए फतेहाबाद रोड पर जाएंगे
आंबेडकर पुल, एत्माउददौला की ओर से कोई भी व्यवसायिक वाहन बेलनगंज की तरफ नहीं आएगा
बिजलीघर चौराहे से कोई भी रोडवेज बस टूरिस्ट बस या व्यावसायिक वाहन आगरा फोर्ट से हाथी घाट की तरफ नहीं जाएगा
विक्टोरिया पार्क से भारी वाहन यमुना किनारा हाथी घाट की ओर नहीं जाएंगे