आगरालीक्स …आगरा के बडे ग्रुप के बिल्डर भाईयों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, इन पर गंभीर आरोप है कि एक फ्लैट को कई लोगों को बेच दिया गया, सीएम अखिलेश यादव से शिकायत के बाद इस मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ताजगंज फतेहाबाद रोड निवासी राहुल आनंद के गीतांजलि डेवलपर्स के डायरेक्टर संजीव अग्रवाल निवासी खंदारी

सीएम से शिकायत के बाद मुकदमा दर्जइस मामले में राहुल आनंद ने सीएम अखिलेश यादव से भी शिकायत की थी, इंस्पेक्टर हरीपर्वत राजा सिंह का कहना है कि बिल्डर भाई संजीव और अनुज के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पहले भी आ चुके हैं मामले
बिल्डर द्वारा फ्लैट को कई लोगों को बेचने के मामले पहले भी आ चुके हैं, बिल्डर पहले फ्लैट के लिए एडवांस ले लेते हैं, इसके बाद रेट बढने पर अन्य ग्राहकों को फ्लैट बेच देते हैं, इसे लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है और मुकदमा भी दर्ज हुआ है।
Leave a comment