Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: School Closed in Agra, messages started coming from schools due to heavy rain…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: School Closed in Agra, messages started coming from schools due to heavy rain…#agranews

403

आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों से आने लगे छुट्टी के मैसेज. बारिश और जलभराव से जनजीवन अस्तव्यस्त. जिला प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूल किए बंद

आगरा में पिछले दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. शहर में बारिश के कारण जलभराव हो गया है. इधर मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर तक आगरा में भारी बारिश की आशंका पहले से ही जाहिर की हुई है. इसे देखते हुए स्कूलों को दो दिन यानी सोमवार और मंगलवार को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. सभी बोर्डों की कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल दो दिन बंद रहेंगे.

स्कूलों से आने लगे मैसेज
स्कूल बंद होने के आदेश जारी होने के कुछ देर बाद ही पेरेंट्स के पास स्कूलों से मैसेज आना शुरू हो गए हैं. स्कूलों की ओर से सभी पेरेंट्स को दो दिन की छुट्टी होने की बात मैसेज में कही जा रही है. हालांकि अभी भी कई स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने छुट्टी के मैसेज नहीं भेजे हैं. ऐसे में इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पेरेंट्स लगातार बच्चों के क्लास टीचर या स्कूल में फोन कर जानकारी ले रहे हैं.

बारिश के कारण बुरा हाल
बता दें कि दो दिन से हो रही बारिश के कारण शहर का बुरा हाल हो गया है. जगह—जगह जलभराव हो गया है और कई रास्तों पर सड़क उखड़ गई हैं और गड्ढे हो गए हैं. लोगों को आने—जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!