आगरालीक्स… तेज धूप और उमस के बीच आगरा में तेज बारिश शुरू हो गई है, इससे मौसम का मिजाज बदलने के साथ जगह जगह जलभराव हो गया है और जाम लगने लगा है।
आगरा में रिकॉर्ड बारिश के बाद भी धूप और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी है। बुधवार को भी सुबह से ही तेज धूप थी, उमस बढने के साथ ही दोपहर तीन बजे से बादल छाने लगे, शाम पांच बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से कुछ ही देर में जगह जगह जलभराव हो गया।
18 घंटे तक हुई बारिश से लगा जाम
17 जुलाई को आगरा में 18 घंटे से लगातार हो रही बारिश के बाद पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार सिंह ने अपील की है कि अनावश्यक कार्य के लिए घर से बाहर ना निकलें। सवा लाख क्यूसिक पानी आगरा में शाम तक आ जाएगा। इसे देखते हुए फतेहरपुर सीकरी, खेरागढ, फतेहाबाद के लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के पास ना जाएं, शाम को तेज बहाव के साथ नदी उफान भर सकती हैं, इससे हादसा होने की आशंका है।
आगरा में शनिवार रात से बारिश हो रही है, बारिश के न थमने से सडक और रेल यातायात बाधित हो चुका है। आगरा के साथ ही मथुरा और धौलपुर में भीषण जलभराव है। मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा के लिए जा रहे लोगों को रिफाइनरी के पास रोक दिया r 2गया है। मथुरा में भीषण जलभराव के हालात हैं, वहां से वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। धौलपुर में पांचना बांध से पानी छोडे जाने से करौली का रास्ता बंद हो गया है। करौली में जलभराव के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इसी तरह शहर में हाईवे को छोडकर अन्य मार्गों पर भीषण जलभराव है। घरों और दुकानों में जलभराव होने से करोडों का नुकसान हो चुका है। अभी भी बारिश का कहर जारी है। इसी तरह से बारिश होती रही तो हालात बिगड सकते हैं।
छुटटी के दिन घरों में कैद, घरों में पानी
शनिवार रात नौ बजे से शुरू हुई बारिश अभी जारी है, इससे रविवार को छुटटी के दिन लोगों की आंखें खुली तो बारिश हो रही थी। सबसे ज्यादा स्थिति निचले इलाकों में है, आगरा में बिजली घर, सूरसदन, खेरिया मोड, सिकंदरा आवास विकास सहित अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। नालों के उफान मारने से गंदा पानी घरों में जा रहा है। इससे घर का सामान भी बाहर पानी में तैरने लगा है।
स्कूल और घरों की दीवाल ढही
लगातार हो रही बारिश का कहर बरपने लगा है। खंदौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सराय रुपा की दीवाल ढह गई। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह दीवाल ढह गई है। घरों में पानी भरने पर लोग बाहर निकल आए हैं।
Leave a comment