आगरालीक्स …आगरा के होटल में रात को सेक्स रैकेट पकडा गया है, एएसपी द्वारा मारे गए छापे में आपत्तिजनक हालत में युवक और युवती पकडे गए हैं, पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें होटल मालिक और उसका मैनेजर भी शामिल है। युवतियों को दिल्ली और कानपुर से लाया गया था, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। होटल सील कर दिया गया है।
दिल्ली में पकडे गए सेक्स रैकैट के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है, गुरुवार रात को सिकंदरा आरओबी के पास स्थित होटल में सेक्स रैकेट की जानकारी पर पुलिस ने छापा मारा। एएसपी अनुराग वत्स के नेत्रत्व में पुलिस फोर्स ने होटल घेर लिया, इसके बाद कमरों की तलाशी ली। इसमें चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले, इन्हें हिरासत में ले लिया गया। कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस ने होटल के संचालक और मैनेजर को भी हिरासत में ले लिया है।
होटल में आती थी युवतियां, खडी रहती थी लग्जरी गाडी
होटल के पीछे ही कॉलोनी है, होटल में युवतियां आती रहती थी। शाम होते ही लग्जरी गाडी आने लग जाती थी। इससे कॉलोनी के लोग परेशान थे। उन्हें भी पता था कि होटल में सेक्स रैकेट चलता है, इसकी पुलिस से भी शिकायत की गई थी। पूछताछ में हिरासत में लिया गया युवकों ने बताया कि युवतियां कानुपर और दिल्ली से आती थी, ग्राहक के हिसाब से रेट तय होते थे।
कई और होटलों पर होनी है कार्रवाई
पुलिस ने शहर के कई और होटलों को चिन्हित किया है, इन पर भी कार्रवाई होनी है। सिकंदरा क्षेत्र के होटल और कॉलोनी में बडे स्तर पर सेक्स रैकेट चल रहे हैं। इससे कॉलोनी के लोग भी परेशान हैं। युवतियों को बाहर से लाया जाता है, वे कुछ यहां रहती हैं, इसके बाद उन्हें वापस भेज दिया जाता है।
दो साल पहले इसी होटल में पकडा गया था रैकेट
सिकंदरा आरओबी के पास स्थित इसी होटल में दो साल पहले भी सेक्स रैकेट पकडा गया था, इसके बाद होटल को सील कर दिया गया था। लेकिन बाद में सील खुल गई और इसके बाद होटल से होटल में सेक्स रैकेट चलने लगा है।
Leave a comment