Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News : Pregnant women checkup camp at Malhotra Nursing & Maternity Home, Agra #agra
आगराहेल्थ

Agra News : Pregnant women checkup camp at Malhotra Nursing & Maternity Home, Agra #agra

98

आगरालीक्स… आगरा में गर्भवती महिलाओं में तनाव, माइग्रेन, जोड़ों का दर्द, एनीमिया, यह समस्या आम है और इसका इलाज भी है, आगरा के मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में लगा चिकित्सा शिविर, एमजी रोड स्थित मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में शुक्रवार को निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। इसका लाभ 145 महिलाओं और बच्चों ने उठाया।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ नीहारिका मल्होत्रा ने महिलाओं और लड़कियों को शिक्षित किया। बताया कि इस तरह के शिविर में हम कोशिश करते हैं कि एक ही छत के नीचे विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श कराया जाए ताकि एक बार में ही उनका पूरा हैल्थ चैकअप हो सके। साथ ही कैंसर स्क्रीनिंग पर जोर दिया जाता है, क्योंकि हर बार ही कैम्प में दो से तीन मामले ब्रेस्ट या सर्वाइकल कैंसर के डायग्नोज होते हैं। रेनबो आईवीएफ कीं निदेशक डॉ जयदीप मल्होत्रा यह बहुत जरूरी है कि हर महिला वर्ष में एक बार फुल बॉडी और समय समय पर गायनेकोलॉजी का चैकअप कराती रहे।


निदेशक डॉ नरेंद्र मल्होत्रा ने महिलाओं को समझाया कि वे अपनी समस्याओं को जरा भी नजरअंदाज न करें। उनका स्वास्थ्य सबसे पहले है, क्योंकि अगर वे स्वस्थ नही होंगी तो अपने परिवार का ध्यान नही रख सकेंगी। शिविर उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल, स्मृति, रोटरी क्लब आगरा ग्रेस, रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी, फौगसी वाईटीपी कमेटी, आईएचआरओ के सहयोग से सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चला। बॉलीवुड फेम कॉस्मेटोलॉजिस्ट नीलम गुलाटी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ सरिता दीक्षित, डॉ इंद्रजीत, डॉ शिवालिका, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ विशाल गुप्ता ने सेवाएं प्रदान कीं। ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमडी जाचें फ्री हाइड्रा फेशियल पर 50 प्रतिशत छूट दी गई। एचपीवी और पीसीओएस सम्बन्धी परीक्षण पर रियायत दी गई। दवाओं का वितरण निशुल्क किया गया।
गर्भवती महिलाओं में तनाव, माइग्रेन, जोड़ों के दर्द, अनियमित माहवारी, एनीमिया जैसी शिकायतें सामने आई हैं।
आशीष खन्ना, आलोक जैन, अरुण, विमल, कुलदीप आदि ने सभी व्यवस्थाएं संभाली।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!