आगरालीक्स…आगरा का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम. जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में तापमान में अब लगातार कमी देखने को मिल रही है. दिन में धूप निकल रही है लेकिन रात और सुबह के समय हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है. यही कारण है कि तापमान कम हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग का अनुमान है कि दीपावली तक आगरा का तापमान लगभग एक जैसा ही रहेगा. न्यूनतम तापमान में और कमी देखने को मिल सकती है. बारिश को लेकर फिलहाल कोई संभावना नहीं है.