आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए 50 हजार लोगों के मोबाइल में सेव कराया 1930 टोल फ्री नंबर. यह थाना क्षेत्र रहा सबसे आगे
साइबर क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. साइबर अपराधी आसानी से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं, इसको रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार समय—समय पर जागरूकता अभियान जारी किया जाता रहा है लेकिन इसके बावजूद आए दिन साइबर क्राइम की घटनाएं सामने आती रहती हैं. इसी क्रम में आगरा पुलिस ने अक्टूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया. इसे और खास बनाने के लिए आगरा पुलिस ने करीब 50 हजार लोगों को के मोबाइल में टोल फ्री नंबर 1930 नंबर को सेव कराया. लोगों को जागरूक करने के साथ ही मोबाइल पर गूगल फार्म भरवाकर यह काम किया गया.
इसके लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने—अपने थाना क्ष्ज्ञेत्र में जाकर लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने और साइबर अपराध टोल फ्री नंबर 1930 लोगों के मोबाइल में दर्ज कराने का लक्ष्य दिया था. आदेश थे कि कम से कम 500—500 लोगों के मोबाइल में यह नंबर फीड कराया जाए. इसके लिए बाकायदा साइबर सेल आगरा ने गूगल पर एक पेज बनाया था.
जानिए किस थाना क्षेत्र में कितने लोगों के मोबाइल में नंबर किया फीड
जैतपुर थाना पुलिस — 4914
जगनेर थाना पुलिस — 4638
फतेहपुर सीकरी — 3880
थाना हरीपर्वत — 3251
रकाबगंज — 2254
न्यू आगरा थाना पुलिस — 1615