आगरालीक्स…आगरा की आवोहवा खराब हो रही है. आज शाम को रही अनहैल्दी. जगह—जगह चल रहा कंस्ट्रक्शन का काम और साफ सफाई का पड़ रहा असर
आगरा में इस समय जगह—जगह कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. कहीं कोई मकान बन रहा है तो कहीं सड़क की खुदाई की जा रही है. इससे मिट्टी और धूल उड़ रही है जो कि वातावरण का खराब करने का कारण बन रही है. इसके अलावा दीपावली को लेकर घर—घर, आफिस में साफ—सफाई भी चल रही है, इसका असर भी शहर की आवोहवा पर दिखाई दे रहा है. मंगलवार को शहर की हवा खराब स्थिति में पहुंच गई और ये काफी अनहैल्दी रही. संजय प्लेस में एयर क्वालिटी इंडेक्स 189 पर पहुंच गया जो कि खरबा स्थिति है.