Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Night View of Agra Metro Project, See Photos…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Night View of Agra Metro Project, See Photos…#agranews

208

आगरालीक्स…आगरा में रात को रोशनी से चमक रहा आगरा मेट्रो ट्रैक. यूपीएमआरसी ने लिखा—चमक रहा है आगरा, दमक रहा है आगरा…देखें फोटोज

आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट तेजी से चल रहा है। शहर के तीन ऐलिवेटेड मेट्रो स्टेशन अपना आकार ले चुके हैं और इससे शहर का नजारा या कहें लुक बदल गया है। फतेहाबाद रोड पर आगरा मेट्रो की ओर से एक एरियल व्यू जारी किया गया है जिसमें मेट्रो प्रोजेक्ट की गति साफ दिखाई दे रही है और इससे शहर की खूबसूरती भी बढ़ी है। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि आगरा में मेट्रो जब चलेगी तो इसमें सफर कर लोग अपने खूबसूरत शहर का दीदार कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा प्रायॉरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड भाग में फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन पर क्रॉसओवर के निर्माण हेतु पोर्टल का परिनिर्माण किया जा रहा है। यात्री सेवा शुरू होने के बाद इस क्रॉसओवर के जरिए मेट्रो ट्रेनें मेन लाइन व डिपो लाइन पर आवागमन कर सकेंगी। फतोहाबाद रोड क्रॉसओवर के लिए कुल 7 पोर्टल का परिनिर्माम किया जाना है।

Image

बता दें कि आगरा मेट्रो प्रायॉरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड भाग में फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन पर क्रॉसओवर का निर्माण किया जाना है। फिलहाल, यहां पोर्टल बीम का परिनिर्माण जारी है। इस क्रॉसओवर के लिए कुल सात पोर्टल बीम का परिनिर्माण किया जाना है, जिसमें से अबतक तीन पोर्टल बीम को सफलतापूर्वक रखा जा चुका है। इसके बाद इन पोर्टल बीम पर आर्च गर्डर का परिनिर्माण किया जाएगा। मेट्रो संचालन शुरू होने के बाद इसी क्रॉसओवर से होकर मेट्रो ट्रेनें यात्री सेवा हेतु डिपो से मेन लाइन पर आएंगी व रात्री में यात्री सेवा के बाद इसी क्रॉसओवर से वापस आगरा मेट्रो डिपो जाएंगी।

Image

मेट्रो प्रणाली में पारंपरिक तौर पर ऐलिवेटिड भाग में क्रॉसओवर के निर्माण हेतु अंग्रेजी के अक्षर ‘आई’ के आकार जैसा दिखने वाले आई गर्डर का प्रयोग किया जाता था। इस प्रणाली में निर्माण स्थल पर दो पिलर के बीच में आई गर्डर रखा जाता था, इसके बाद दो पार्टल के बीच में शटरिंग लगाकर डेक स्लैब की कास्टिंग की जाती थी। इस प्रणाली में समय अधिक लगता है और निर्माण स्थल के पास से होकर गुजरने वाले राहगीरों को असहजता का सामना भी करना पड़ता है। वहीं, यूपी मेट्रो द्वारा आगरा मेट्रो के ऐलिवेटिड भाग में क्रॉसओवर के निर्माण हेतु प्रीकास्ट तकनीक से निर्मित पोर्टल बीम का प्रयोग किया जा रहा है। रात्री के समय 350 टन की क्षमता वाली दो क्रेन की मदद से पोर्टल बीम का परिनिर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ऐतिहासिक नगरी आगरा की सुंदरता को और अधिक आकर्षक बनाने हेतु आर्च गर्डर के जैसे दिखने वाले पोर्टल बीम का प्रयोग किया जा रहा है।
आगरा मेट्रो प्राथमिकता कॉरिडोर के सभी तीन एलिवेटेड स्टेशन ताज ईस्ट गेट, बसई और फतेहाबाद रोड के फिनिशिंग कार्य तेज गति के साथ चल रहे हैं। इन तीनों स्टेशनों पर अन्य सिस्टम्स का भी किया जा रहा है। इसके साथ ही अंडरग्राउंड सेक्शन में ताजमहल स्टेशन पर डी-वॉल का काम भी तेज गति से चल रहा है। वहीं, आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन पर कॉनकोर्स स्लैब का निर्माण किया जा रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!