आगरालीक्स…आगरा में दिन का तापमान बढ़ा तो रात का हो रहा कम. दीपावली तक ऐसा ही रहेगा मौसम. जानें पूरा अपडेट
आगरा में दिन में धूप निकल रही है तो वहीं रात को और सुबह—सुबह हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है. यही कारण है कि दिन का तापमान अभी बढ़ रहा है तो वहीं रात का तापमान लगातार नीचे हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात का तापमान जो इस समय चल रहा है वह दीपावली तक ऐसा ही रहने का अनुमान है. बारिश के फिलहाल कोई चांस नहीं बन रहे हैं, लेकिन दीपावली के बाद तेजी से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.