आगरालीक्स… दीपोत्सव पर्व के नजदीक आते ही बाजारों रुख अच्छा बना हुआ है। बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है। जानिये आज क्या रहे हैं भाव।

सर्राफा बाजार में यह रहे भाव
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में आज वृद्धि दर्ज की गई। 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 50,252 रुपये का हो गया। सोने की कीमत में आज 11 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 55,778 रुपये की मिल रही है। इसमें 172 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।
वायदा बाजार में सोना नरम, चांदी रही गरम
वायदा बाजार में भी आज ज्यादा तेजी का रुख नहीं रहा। वायदा बाजार में दस ग्राम सोना 50,193 रुपये का बिक रहा था, जबकि चांदी जरूर 56060 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई थी।
ज्वैलरी के 20 अक्टूबर के रेट
फाइन गोल्ड 999 5025 रुपये प्रतिग्राम
22 कैरेट 4904 रुपये प्रतिग्राम
20 कैरेट 4472 रुपये प्रतिग्राम
18 कैरेट 4070 रुपये प्रतिग्राम
14 कैरेट 3241 रुपये प्रतिग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत इसके अतिरिक्त देय होगा।