आगरालीक्स ….आगरा में तपन ग्रुप पर आयकर विभाग की 72 घंटे बाद कार्रवाई पूरी।
आयकर विभाग की जांच शाखा के संयुक्त निदेशक के निर्देशन में सोमवार सुबह आठ बजे से 40 अधिकारी और कर्मचारियों ने तपन एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड तपन ग्रुप के सात ठिकानों पर छापा मारा। तपन एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड का घी, तेल, खाद्य पदार्थ सहित अन्य बिजनेस हैं। टीम ने तपन ग्रुप के दयालबाग स्थित फैक्ट्री, आवास, रुनकता स्थित फैक्ट्री पर कार्रवाई की। आयकर विभाग की अलग अलग टीमों ने सात ठिकानों पर 72 घंटे जांच की। खरीद बिक्री के रिकॉर्ड खंगाले, कच्चे माल और बिक्री किए जा रहे उत्पादों के बिल चेक किए।

सुबह आठ बजे सर्च हुई पूरी
आयकर विभाग के अधिकारियों ने सात ठिकानों पर सोमवार सुबह एक साथ कार्रवाई शुरू की थी, कार्रवाई 72 घंटे बाद गुरुवार सुबह आठ बजे पूरी हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तपन ग्रुप द्वारा 40 करोड़ की अघोषित आय स्वीकार की है। आयकर विभाग द्वारा तपन ग्रुप की अघोषित आय पर आयकर वसूला जाएगा।
कैश और पीली धातू के साथ रिकार्ड की जांच
आयकर विभाग की टीम को जांच के दौरान कैश और पीली धातु भी मिली। इसके साथ ही टीम को रिकार्ड भी मिले हैं, ग्रुप के साथ जिनके कारोबारी रिश्ते हैं उनके बारे में भी ब्योरा जुटाया गया है।
हवाला कारोबारियों से मिले थे 2.8 करोड़
आयकर विभाग की जांच शाखा ने बुधवार को पुराने शहर में चित्तीखाना और तिवारी गली में तीन हवाला कारोबारियों पर छापा मारा था। टीम को हवाला कारोबारियों से 2.8 करोड़ कैश मिला है, टीम अभी जांच में जुटी है।