आगरालीक्स…आगरा में भारत विकास परिषद संयम शाखा ने मनाया दीपावली महोत्सव. डांडिया डांस, रंगोली जैसी हुई प्रतियोगिताएं..
भारत विकास परिषद संयम शाखा ने दीपावली महोत्सव बहुत भव्य रुप से होटल मार्क रॉयल पर आयोजित किया कार्यक्रम को डांडिया नाइट के रूप में आयोजित किया गया और दीपोत्सव मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत बहुत सारी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिनमें रंगोली प्रतियोगिता, मिष्ठान प्रतियोगिता एवं बच्चों के लिए दीपावली कार्ड बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें सभी को पुरस्कार वितरित किए गए। शाखा की मातृशक्ति द्वारा डांडिया नृत्य की बहुत ही खूबसूरत प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का निर्देशन शाखा संस्थापक रवि शिवहरे के नेतृत्व में सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

ब्रज प्रांत से प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद सिंघल,प्रांतीय वित्त सचिव सोमदेव सारस्वत, चेयरमैन धर्म गोपाल मित्तल, उप चेयरमैन अखिलेश भटनागर ,रीजन प्रकल्प प्रभारी विनय सिंह जी की उपस्थिति गरिमामई रही सभी अतिथियों का स्वागत संरक्षक शिव कुमार गुप्ता मार्गदर्शक संतोष सिकरवार, अध्यक्ष आशुतोष गोयल सचिव मनीष अग्रवाल संजीव अग्रवाल ,विष्णु गोस्वामी,अजय जैन,गौरव अग्रवाल कन्हैया लाल गोयल द्वारा माला एवं पटका पहनाकर किया गया एवं कार्यक्रम में सुरेश सिंह किशन गुप्ता अमित पंजवानी आरती अर्चना डिंपल नमिता रुचि सीमा रजनी मनी आरती की उपस्थिति रही।