आगरालीक्स… आगरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक, यानी एक्यूआई 137 पहुंच गया। जबकि एक्यूआई 50 तक होना चाहिए। दीपावली पर सड़कों को खोद डालने से धूल कण बढ़ गए हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
आगरा में अक्टूबर के पहले और दूसरे सप्ताह में बारिश से एक्यूआई का स्तर 25 तक पहुंच गया था। मगर, पिछले सात दिन से एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। इस सबके बीच सड़कों को खोदने से धूल कण बढ़ गए हैं, घरों की सफाई भी चल रही है।

सांस लेने में हो रही परेशानी
एक्यूआई का स्तर बढ़ने से अस्थमा और सांस की बीमारी के मरीजों को परेशानी होने लगी है। सांस लेने में परेशानी हो रही है। मरीजों केा अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ रहा है।
मास्क का करें इस्तेमाल
एक्यूआई का स्तर लगातार बढ़ रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के चेस्ट फिजीशियन डॉ गजेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि सांस और अस्थमा के मरीज मास्क का इस्तेमाल करें। इससे परेशानी नहीं होगी।