आगरालीक्स… आगरा में दिवाली की छुट्टी व आंशिक सूर्यग्रहण का असर। मंदिरों के पट बंद। कचौड़ी-जलेबी की दुकानों पर भीड़। जानिये अगला पूर्णसूर्यग्रहण कब पडेगा।
बाजारों से भीड़ गायब, कचौड़ी-जलेबी खूब बिकीं

दिवाली के दूसरे दिन खंडग्रास सूर्यग्रहण और रात में दिवाली के कारण घरों में सुबह लोग देर तक सोये रहे। शहर के प्रमुख बाजारों में भी सुबह 11 बजे तक इक्का-दुक्का दुकानें खुली थीं। कचौड़ी-जलेबी की कुछ दुकानें खुली जरूर नजर आईं, जहां ग्राहकों की भीड़ रही।
दान-पुण्य का भी चल रहा है सिलसिला
मंदिरों में पट बंद हैं। बाहर से गेट लगा दिए गए हैं। शहर के कुछ मंदिरों के बाहर महिलाएं भजन-कीर्तन करती नजर आईं। वहीं सुबह से दान-पुण्य का सिलसिला भी चलता रहा। आगरा में सूर्यग्रहण 5.32 पर खत्म होगा।
वर्ष 2027 में 22 अगस्त को होगा पूर्ण सूर्य ग्रहण
केंद्रीय विज्ञान मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अगला सूर्य ग्रहण दो अगस्त 2027 को दिखाई देगा, जो पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। देश के सभी हिस्सों से वह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में परिलक्षित होगा।
पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा के आने से होता सूर्यग्रहण
अमावस्या को सूर्य ग्रहण तब घटित होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। वे तीनों एक सीध में आ जाते हैं, आंशिक सूर्य ग्रहण तब घटित होता है, जब चन्द्र चक्रिका सूर्य चक्रिका को आंशिक रूप से ही ढक पाती है।