आगरालीक्स…. आगरा में फ्लाइओवर पर ट्रक में घुसी कार, एयरबैग खुलने से बची जानें, दो की हालत गंभीर।
आगरा में दीपावली पर सोमवार रात को वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर ट्रक खड़ा हुआ था, रामबाग से वाटरवर्क्स फ्लाईओवर की तरफ जा रही स्विफ्ट डिजायर कार फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। कार का एयर बैग खुल गया।

घायलों को राहगीरों ने निकाला बाहर
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, रात के समय फ्लाईओवर पर हादसा होने से लोग भी नहीं थे। फ्लाईओवर से जा रहे कुछ राहगीर रुक गए, उन्होंने हादसे में घायलों को बाहर निकाला, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।