नईदिल्लीलीक्स…दिवाली की रात गुजरात के वड़ोदरा में बवाल। शहर के पानीघाट इलाके में दो पक्षों में पथराव, आगजनी। उपद्रवियों ने पुलिस पर पेट्रोल बम भी फेंके।
दोनों पक्षों के बीच जमकर हुआ पथराव
वड़ोदरा के पानीघाट इलाके में देर रात एक बजे के करीब दो पक्षों में पथराव हो गया। उपद्रवियों ने स्ट्रीट लाइट बंद करने के बाद कई गाडियों में आग लगा दी। पुलिस इलाके में पहुंची तो उपद्रवियों ने पेट्रोल बम फेंके, हालांकि पुलिसकर्मी इस हमले से बच गए। पुलिस ने बल प्रयोग किया तो उपद्रवी तितर-बितर हो गए।
पुलिस ने घेराबंदी, 19 उपद्रवी गिरफ्तार
पुलिस ने आज इलाके की घेराबंदी कर 19 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। सीसी फुटेज तलाश किए जा रहे हैं, जिससे गाड़ियों को आग लगाने की पहचान की जा सके, साथ ही उन लोगों को भी तलाशा जा रहा है, जिन्होंने स्ट्रीट लाइट को बंद कर दिया था।