दिल्लीलीक्स.. क्या आपके व्हाट्सएप पर दोपहर 12.30 बजे के बाद कोई अपडेट नहीं है, मोबाइल स्विच आफ कर आन करने से कुछ नहीं होगा, ये है कारण, आगरा सहित देश भर में व्हाट्सएप का सर्वर डाउन, ग्रुप चैट के बाद मैसेज भेजने और आने में समस्या, दोपहर 12.30 बजे के बाद व्हाट्सएप ठप।
मेटा द्वारा व्हाट्सएप के साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम आपरेट किए जा रहे हैं। मंगलवार दोपहर 12.30 बजे से व्हाट्सएप के मैसेज आने बंद हो गए। इससे लोग परेशान हो गए, पहले तो कुछ समझ नहीं पाए उन्हें लगा कि इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या है। वाईफाई चेक किया, इसके बाद भी मैसेज नहीं आए तो मोबाइल स्विच आफ कर आन किया। इसके बाद भी व्हाट्सएप के मैसेज नहीं आए। इससे लोग परेशान हो गए।
सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड
कुछ ही देर में व्हाट्सएप का सर्वर डाउन होने की खबरें आने लगी। लोगों ने भी व्हाट्सएप के मीम्स बनाकर टवीट करना शुरू कर दिया।
मेटा के प्रवक्ता ने कहा
मेटा के प्रवक्ता ने कहा है कि हम जल्द से जल्द सेवा बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं, हम जानते हैं कि वर्तमान में कुछ लोगों को संदेश भेजने में परेशानी हो रही है।
दोपहर 2.20 बजे व्हाट्सएप के मैसेज आने हुए शुरू
वहीं, मंगलवार दोपहर 2.20 बजे के बाद व्हाट्सएप के मैसेज आने शुरू हो गए। मैसेज आने पर लोगों ने राहत की सांस ली, तमाम लोग करीब दो घंटे तक व्हाट्सएप के मैसेज आना बंद होने से परेशान हो गए थे।